School Events

  • Home -
  • School Events

Echoes of Innocence Through Poetry

“When little voices recite with confidence, every word blossoms into a beautiful expression of learning.”

Keeping this spirit alive, an English Poem Recitation Competition was organised for the students of Balvatika I on 15 July 2026. The tiny learners confidently recited delightful poems such as "Butterfly," "Twinkle Twinkle Little Star," "Rain, Rain, Go Away," and many more. Their expressive gestures, clear pronunciation, and cheerful presentations captivated everyone. The competition provided a wonderful platform to enhance the children's confidence, memory, communication, and public speaking skills.

The winners of English Poem Recitation Competition are :

• First Position – Rehmat Kaur

• Second Position – Garvit Gupta

• Third Position – Sivesta Aggarwal & Tanishq Verma

English Calligraphy Competition – Class I

To encourage neat handwriting and develop fine motor skills, an English Calligraphy Competition was organised for the students of Class I on 15 July 2026.

The young participants showcased their beautiful handwriting with great enthusiasm, patience, and concentration. Their well-formed letters, proper spacing, and neat presentation reflected their sincere efforts and regular practice. The competition inspired the students to value legible and graceful handwriting while boosting their confidence.

Winners of the competition are :

• First Position – Akshita Awasthi

• Second Position – Itika Gupta

• Third Position – Kunjika Gupta, Arham Khan

"सुंदर लेखनी विचारों का दर्पण होती है, और सुलेख व्यक्तित्व की पहचान।"

हिंदी भाषा की सुंदरता और स्वच्छ लेखन की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 जुलाई 2026 को कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के लिए हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी सुंदर एवं स्पष्ट हस्तलेखन कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शुद्ध लेखन की आदत विकसित करना तथा हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं आकर्षक लेखन के महत्व से अवगत कराया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और लेखन कौशल को निखारने का एक प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हुई।

 

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार  रहा:

कक्षा पहली

  • प्रथम  स्थान -  आरुष कुमार
  • द्वितीय स्थान - नायशा ग्रोवर
  • तृतीय  स्थान - विहा नरूला

 

कक्षा दूसरी

  • प्रथम  स्थान – कनिका
  • द्वितीय स्थान - अक्षत भटनागर
  • तृतीय  स्थान- यशस्विन शर्मा

 

Special Assembly on Zero Hunger

"No One Should Sleep Hungry”

To raise awareness about global food insecurity—a core United Nations Sustainable Development Goal (SDG 2)—the school held a "Zero Hunger" special assembly on July 14, 2026.

The event featured a moving choir performance that brought the audience to tears, student speeches on global hunger realities, and a play highlighting the need to eliminate food waste. The assembly concluded with a school-wide pledge to respect food and never let it go to waste

Mock Birthday Party

"The happiest childhood memories are created through moments of laughter, friendship, and celebration."

A Mock Birthday Party was organised for the students of Balvatika I on 14 July 2026. Dressed in colourful party attire, the tiny tots joyfully celebrated by singing birthday songs, wearing birthday caps, relishing delicious pastries, and receiving exciting return gifts.

The fun-filled activity encouraged the values of sharing, caring, and togetherness while making learning enjoyable. The celebration ended with smiling faces, happy hearts, and beautiful memories to cherish.

भारतीय भाषा (भौतिक मानचित्र द्वारा संस्कृत में जानकारी)

दिनांक 13.07.2026 को एम.एम. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव के छठे दिन विद्यार्थियों हेतु भौतिक मानचित्र की सहायता से विशेष गतिविधि कराई गई। इसका उद्देश्य भारत की प्रमुख नदियों, पर्वतों एवं ऐतिहासिक स्मारकों के नाम संस्कृत में सिखाना था।

भूगोल शिक्षिका ने मानचित्र पर नदियों व पर्वतों आदि की स्थिति दिखाई। संस्कृत शिक्षिका ने इनके शुद्ध संस्कृत नाम एवं उच्चारण बताए।

इस गतिविधि से विद्यार्थियों की श्रवण-शक्ति, शब्दकोश तथा देश की धरोहर के प्रति गौरव भाव बढ़ा।

"भाषा ज्ञानस्य द्वारम् — संस्कृतम् भारतस्य अमूल्य धरोहरः।"

भारतीय भाषा उत्सव- लघु फिल्म का प्रदर्शन

दिनांक 10 .07.2026 को भारतीय भाषा उत्सव के पाँचवें दिन एम.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों हेतु संस्कृत भाषा में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की श्रवण-शक्ति का विकास करना, सहनशीलता का भाव जगाना तथा उनके शब्दकोश में वृद्धि करना था।

फिल्म का विषय सामाजिक समस्याओं और स्थानीय नायकों के योगदान पर आधारित था। सरल संस्कृत भाषा एवं प्रभावशाली दृश्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को नारी शिक्षा जैसी सामाजिक समस्या से अवगत कराया गया। साथ ही फिल्म में दिखाए गए स्थानीय नायकों के कार्यों से छात्रों को प्रेरणा मिली।

Spreading Sunshine and Smiles: Yellow Colour Day Celebration

Radiating happiness and warmth, the tiny tots of Balvatika I celebrated Yellow Colour Day with great excitement on 10th July 2026. Dressed in vibrant yellow outfits, the children brightened the school with their cheerful presence and infectious smiles. They enthusiastically participated in fun-filled activities that helped them identify yellow-coloured objects and appreciate the significance of the colour. The celebration made learning joyful, interactive, and meaningful while enhancing their observation and communication skills. The colourful event created delightful memories and filled the day with positivity and laughter.

भारतीय भाषा उत्सव -व्यंजन गतिविधि

दिनांक 09.07.2026 को एम.एम. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव के चतुर्थ दिवस के उपलक्ष्य में एक रोचक पाक-कला गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय खान-पान की संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के मध्य संबंध से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भारतीय व्यंजनों से परिचित कराया गया। शिक्षकों द्वारा प्रत्येक व्यंजन को बनाना सिखाया गया तथा साथ ही उसका संस्कृत नाम भी बताया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक व्यंजनों के संस्कृत नामों को कंठस्थ किया एवं दैनिक जीवन में प्रयोग करने का अभ्यास किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने भाषा को स्वाद के साथ जोड़कर सीखा।

चतुर्थ दिवस की यह गतिविधि संस्कृत को भोजन की थाली से जोड़कर उसे जीवंत एवं सरल बनाने में अत्यंत सफल रही। विद्यार्थियों में भाषा के प्रति नवीन जिज्ञासा एवं उत्साह देखने को मिला।

भारतीय भाषा उत्सव - संस्कृत गीत-वादन गतिविधि

एम.एम. पब्लिक स्कूल में दिनांक 08.07.2026 को भारतीय भाषा उत्सव के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में एक सांगीतिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा से संगीत के माध्यम से जोड़ना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अर्थ सहित एक संस्कृत गीत का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों द्वारा गीत के प्रत्येक शब्द का सरल भावार्थ स्पष्ट किया गया, जिससे विद्यार्थी गीत के भाव को आत्मसात कर सकें।

गीत शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विभिन्न भारतीय वाद्य यंत्रों, जैसे तबला, हारमोनियम एवं मंजीरा का प्रयोग किया गया। विद्यार्थियों ने संगीत वाद्य यंत्रों के साथ लयबद्ध रूप से संस्कृत गीत का सस्वर गायन किया।